27.1 C
Ranchi
Thursday, September 21, 2023
HomeCrimeखलारी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी भेजे गए...

खलारी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी भेजे गए जेल, चौथे की तलाश जारी

खलारी। खलारी में नाबालिग युवती के साथ सामुहिक दुश्कर्म की घटना में शामिल चार आरपियों में से पकड़े गए तीन को शनिवार को खलारी पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने बताया कि नाबालिग युवती के पिता के फर्दबयान पर खलारी थाना में काण्ड संख्या 56/2023 के तहत सभी आरोपियों पर धारा 394/376 डीए आईपीसी तथा 6 पोक्सो एक्ट लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि नामजद चार आरोपियों में पकड़े गए तीन आरोपी जिनमें मौसम अंसारी (लपरा), सेल्टन मेंडिस (लपरा) तथा निकेश कुमार गुप्ता (महावीरनगर) को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी लपरा निवासी अनुप कुजूर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही वो भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होने बताया कि पीडित नाबालिग को शुक्रवार की रात मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया था।

●क्या है मामला

ज्ञात हो खलारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने से अक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार की देर रात थाना पहुंचे। नाबालिग से दुष्कर्म की घटना गुरुवार शाम साढ़े सात बजे की है। नाबालिग को रास्ते में चार युवकों ने चाकू के बल पर उठा लिया और उसके सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की केडी नेहरू स्टेडियम से मेला देखकर अपने घर वापस लौट रही थी। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के संबंध में नाबालिग के परिवार वालों ने बताया कि गुरूवार शाम परिवार व बस्ती के अन्य लोगों के साथ केडी में चल रहे मेला देखकर वह भी घर लौट रही थी। भीड़ में परिवार की महिलाएं आगे चल रही थी। पीड़िता के साथ एक नाबालिग लड़का था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने दोनो नाबालिगों को चाकू सटा दिया और लड़की को उठाकर अंधेरा में ले गए। नाबालिग लड़का डर गया था। जिसके बाद वो वहा से किसी तरह भाग कर कुछ समय बाद बस्ती पहुंचा और सारी घटना पीड़िता के परिजनों को बताया। इसके बाद परिवार और बस्ती के लोग बच्ची को ढूंढने लगे। रात ग्यारह बजे बच्ची नग्न अवस्था में मिली। घर वाले उसे घर लेकर आए फिर खलारी थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस रात से ही आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी। वहीं बस्ती के कुछ लड़के शुक्रवार शाम को उसी रास्ते में निगरानी करने लग गए। इस दौरान आरोपी युवक फिर से दूसरी लड़की को उठाने की ताक में वहां आए थे जहां बस्ती के लड़कों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया था। इतने में पुलिस भी वहां पहुंच गई थी। पकड़े गए आरोपी ने अन्य साथियों का नाम बता दिया था। जिसके बाद पुलिस चार में से तीन आरोपी को पकड़ लिया और फरार चौथे आरोपी की तलाश में लग गई थी। वहीं थाना पहुंचे ग्रामीण पुलिस से पकड़े गए आरोपियों को उनके सामने लाकर दिखाने की मांग कर रहे थे।

powered by Advanced iFrame free. Get the Pro version on CodeCanyon.

Most Popular

Recent Comments