27.1 C
Ranchi
Thursday, September 21, 2023
HomeCrimeहजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब भट्टी पर मारा छापा

हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब भट्टी पर मारा छापा

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली रही थी की बिहार राज्य से सटे हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्रान्तर्गत भगहर, भण्डार एवं परसातरी गांव के जंगली क्षेत्र में शराब माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से शराब की भट्टी का निर्माण कर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर बिहार एवं झारखण्ड राज्य में कालाबाजारी की जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आज दिनांक-07.09.2023 को श्री कुमार शिवाशीष (परिक्ष्यमान) भा०पु० से०, सहायक पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में राहायक आयुक्त, उत्पाद श्री अरविन्द कुजूर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही श्री नाजीर अस्तर, उत्पादन निरीक्षक, गया के साथ एक संयुक्त छापामारी टीम छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी, चौपारण, थाना में पदस्थापित सशस्त्र बल, उत्पाद विभाग में पदस्थापित सशस्त्र बल एवं ड्रोन कैमरा के साथ वनकर्मी शामिल थे। उक्त छापामारी दल के द्वारा चौपारण थाना क्षेत्रानार्गत भगहर, भण्डार एवं परसातरी गांव के जंगली क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने हेतु निर्मित करीन 35 से अधिक शराब भट्टी को चिन्हित कर उसे विनिष्ट किया गया साथ ही दारू भट्टी के पास करीब 700 प्लास्टिक ड्राम बरागद हुआ, जिसमें करीब 1,40,000/- कि०ग्रा० महुआ जावा फुलाया हुआ पाया गया, जिसे विनिष्ट किया गया तथा 1500 ली0 के करीब निर्मित महुआ शराब भी बरामद हुआ, जिरो बरामदगी स्थल के पास ही विनिष्ट कर दिया गया। अवैध शराब निर्माण स्थल से उक्त कार्रवाई उपरात अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण कार्य में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके निरुद्र प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम के उद्देश्य से परसातरी गांव में स्थायी रूप से पुलिस पिकेट स्थापित करने की भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पिकेट स्थापित होने से पूर्व असूचना संकलन करते हुए अवैध शराब निर्माण एवं बिकी के रोक-थाम हेतु बीच-बीच में इस तरह की छापामारी कार्रवाई करूो हुए अवैध शराय निर्माण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग पुलिस द्वारा इस विषय को गम्भीरता पूर्वक लिया जा रहा है तथा अवैध शराब निर्माण के रोकथाम हेतु हजारीबाग पुलिस प्रतिबद्ध है।

छापामारी के दरम्यान की गयी कार्रवाई इस प्रकार-

  1. 1. अवैध रूप से निर्मित शराब भट्टियों का विनिष्टीकरण,
  2. 2. 700 प्लास्टिक ड्राम में बरामद करीब 1,40,000/ (एक लाख चालीस हजार) कि०ग्रा० जावा महुशा का विनिष्टीकरण,
  3. 3. 1500 ली० निर्मित महुआ शराब का विनिष्टीकरण,
  4. 4. 35 से अधिक शराब भट्टियों का विनिष्टीकरण,
  5.  
  6. छापागारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मियों की विवरणी
  7.  
  8. श्री कुमार शिवाशीष (परिक्ष्यमान) भा०पु० से० सहायक पुलिस अधीक्षक,
  9. श्री अरविन्द कुजूर, सहायक आयुक्त, उत्पाद, हजारीबाग। हजारीबाग।
  10. श्री नाजीर अख्तर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग। 4. श्री शिवानन्द प्रसाद, उत्पाद निरीक्षक, गया।
  11. श्री शम्गुनन्द ईश्वर, थाना प्रभारी, चौपारण, 6. वनकर्मी पदाधिकारी के साथ उनकी पूरी टीम,
  12. चौपारण थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल 8. उत्पाद विभाग पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल,

News – Vijay Chaudhary

powered by Advanced iFrame free. Get the Pro version on CodeCanyon.

Most Popular

Recent Comments