24.3 C
Ranchi
Saturday, April 12, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी पहाड़ी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुई गणेश पूजा

खलारी पहाड़ी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुई गणेश पूजा

खलारी। खलारी स्थित पहाड़ी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को श्रीगणेश पूजा समिति नवयुवक संघ खलारी के तत्वाधान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ गणेश पूजा की शुरूआत हुई। पूजा पंडाल का उद्घाटन समाजसेवी संतोष सिंह ने फीता काटकर किया। पुजारी बृजराज दुबे एवं सर्वानंद दुबे के द्वारा पूरे विधि विधान पूर्वक स्वास्तिवाचन के बाद पट खोला गया। इसके बाद विनोद साहू सपत्नीक यजमान द्वारा पंचलोकपाल, नवग्रह, कलश स्थापना के बाद भगवान  गणपति की षोडशोपचार पूजन संपन्न किया गया तथा लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं आकर्षक विद्युत रोशनियों से पंडाल व पहाड़ी मंदिर परिसर को सजाया गया है। समिति के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा 21 सितंबर दिन गुरुवार को नगर भ्रमण के साथ विसर्जन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अजय विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, अर्जुन एक्का, संदीप केशरी, मनीष कुमार, रौशन कुमार, आशुतोष कुमार, हर्ष कुमार, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, रितेश कुमार, नंदलाल गुप्ता, अभिषेक, गुडडू गिरी, शंकर महतो, बीजू रजक, महावीर सिंह, आनंद सिंह, विजया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, देवंती देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, शीला देवी, रजनी देवी, कमली देवी, बसंती देवी सहित पूजा समिति के कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments