24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariरैयत विस्थापित मोर्चा की स्थापना दिवस की तैयारी जोरो पर

रैयत विस्थापित मोर्चा की स्थापना दिवस की तैयारी जोरो पर

सीसीएल के सभी क्षेत्रों से पहुंचेंगे रैयत विस्थापित

खलारी। डकरा में रैयत विस्थापित मोर्चा का स्थापना दिवस 21 सितंबर को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस में सीसीएल के सभी क्षेत्र के रैयत विस्थापित प्रतिनिधि शामिल होंगे। डकरा अंबेडकर पार्क में स्थापना दिवस को लेकर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अतिथियों के स्वागत के लिए झारखंडी पारंपरिक वाद्य यंत्र की व्यवस्था की गई है। खलारी में पहली बार हो रहे स्थापना दिवस को लेकर क्षेत्र के सभी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर मोर्चा की बैठक हुई। जिस पर तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा के एरिया अध्यक्ष विगन सिंह भोगता ने क्षेत्र के तमाम सामाजिक संगठन, रैयत विस्थापित ग्रामीणों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस बैठक में मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रथु उरांव, राम लखन गंझू, प्रकाश महतो, शिवनाथ गंझू, देवपाल मुंडा, रमेश गंझू, सुनील यादव, श्यामजी महतो, शिवनारायण लोहरा, रामधारी गंझू, वीरू सिंह, अमर भोगता, बिनोद मुंडा आदि मौजूद थे।

रैयत विस्थापित मोर्चा ने स्थापना दिवस को लेकर की बैठक

रैयत विस्थापित मोर्चा स्थापना दिवस को लेकर डकरा भूतनगर में एक बैठक रखा गया। जिसकी अध्यक्षता इस्माइल अंसारी तथा संचालन रंथू उरांव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एरिया अध्यक्ष बिगन भोगता ने कहा कि रैयत विस्थापित मोर्चा आज पूरे सीसीएल छेत्र में रैयत विस्थापित और प्रभावित के लिए जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ती है। अगामी 21 सितंबर को रैयत विस्थापित मोर्चा के स्थापना दिवस डकरा अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड सरकार राज्य मंत्री फागू बेसरा होंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, संजय कुमार महाप्रबंधक एनके एरिया, राजकुमार महतो, इकबाल हुसैन केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा सीसीएल के सभी क्षेत्र के पदाधिकारिओं का आगमन हो रहा है। बैठक में मुखिया शांति देवी, रामलखन गंझू, नरेश गंझू, सलामत असारी, श्याम उरांव, राजेंद्र उरांव, जफरुद्दीन असारी सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments