26.5 C
Ranchi
Sunday, June 1, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझामुमो का मायापुर में कार्यकर्ता सह करमा मिलन समारोह का आयोजन

झामुमो का मायापुर में कार्यकर्ता सह करमा मिलन समारोह का आयोजन

खलारी। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कांके, बुडमू एवं खलारी प्रखंड का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सह कर्मा मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को मायापुर पंचायत में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्षता अनिल कुमार पासवान ने किया एवं संचालन कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी एवं बुडमू प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष शमिम बहेहार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य एवं 15 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य समुनार मेसुरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कांके, बुडमु एवं खलारी प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा करमा गीत गाया गया और नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह कार्यक्रम कर्म पूजा के पूर्व संध्या पर आयोजित की गई थी। जिसमें स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने एवं कांके विधानसभा में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदीप भोगता, जावेद अख्तर, भुनेश्वर साहू, बुडमु अध्यक्ष निरंजन कालिंदी, इस्लाम अंसारी, जनद नायक प्रभारी बुडमु, खलारी एवं कांके जैनुल खान संगठन सचिव, सुभाष प्रजापति प्रखंड उपाध्यक्ष, राजकुमार गंझू संगठन सचिव, राजेश प्रसाद, मकेश्वर महली, बालेश्वर साव, नंदू मेहता पूर्व उपाध्यक्ष, चितरंजन सिंह, षंभू दास, राजकुमार गंझू, दिनेश्वर सिंह, कमलेश प्रसाद, सुधीर चौहान, मुकेश यादव, गौतम यादव, विक्की मुंडा आदि शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments