20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर लगा, कुल 42 यूनिट ब्लड डोनेट,...

गिरिडीह समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर लगा, कुल 42 यूनिट ब्लड डोनेट, कई अधिकारियों ने रक्तदान में हिस्सा लिया

गिरिडीह : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 42 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त नमन प्रयेश लकड़ा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अमितेश पांडेय, शैवाल शांडिल्य, विजय कुमार वर्मा, सूरज कुमार, नीतेश कुमार, अस्जेद समेत कई अधिकारियों व कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रक्तदान समाज व मानवता प्रति एक बड़ी सेवा: डीसी

इस संबंध में उपायुक्त ने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान काम है. हमारी समृद्ध संस्कृति और सेवा और सहयोग की परंपरा का हिस्सा है। रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है, बल्कि यह समाज एवं मानवता प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading