20.5 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariरैयत विस्थापित मोर्चा की समीक्षा बैठक डकरा में हुई

रैयत विस्थापित मोर्चा की समीक्षा बैठक डकरा में हुई

खलारी। रैयत  विस्थापित मोर्चा की समीक्षा बैठक अंबेडकर पार्क डकरा में हुई। जिसकी अध्ययक्षता एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता तथा संचालन जगरनाथ महतो ने किया। बैठक में कहा गया कि विगत दिनों हुए एनके एरिया में मोर्चा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय रैयत विस्थापितो में ऊर्जा का संचार हुआ है। मोर्चा के कारण रैयत विस्थापितो की एकजुटता बनी है। रैयत विस्थापितो के लिए मोर्चा  एक ताकत बन कर उभरा है। इसलिए सभी रैयत विस्थापित मोर्चा के साथ एक मंच पर आकर रैयत विस्थापितो के आवाज को बुलंद करे। साथ ही संयुक्त मोर्चा के ट्रेड यूनियन के द्वारा जो वेतन समझौता से संबंधित जो आंदोलन किया जा रहा है इस पर रैयत विस्थापित मोर्चा संयुक्त मोर्चा के साथ है। क्योंकि रैयत विस्थापितो ने अपनी जमीन दी तो उन्हें नौकरी मिली है लेकिन अभी वर्तमान स्थिति में रैयत विस्थापितो के नौकरी में वेतन को लेकर भी अब समस्या उत्पन्न हो गया इसलिए मोर्चा ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों के वेतन सम्बंधित मामले पर कोई अन्याय हुआ तो मोर्चा भी आंदोलन करने को तैयार है। इस मौके पर रंथू उरांव, रामलखन गंझू, अमृत भोगता, इंदिरा देवी, अनिता गंझू, नरेश गंझू, देवपाल मुंडा, कन्हाई पासी, शिवनारायण लोहरा, अशोक राम, कमलेश तुरी, दामोदर गंझू, नरेश यादव, सलामत असारी, सुनील यादव, आनंद तुरी, मनोज तुरी, रामधारी गंझू, हेमलाल गंझू, शिवनाथ भोगता, तौहीद अंसारी, जगदीश गंझू, भरत महतो, सूरज मुंडा, क्रांति तुरी आदि मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading