27.8 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

गिरिडीह डीसी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। साथ ही ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading