28.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी कोयलांचल में कलश स्थापना के साथ दुर्गापूजा आरंभ

खलारी कोयलांचल में कलश स्थापना के साथ दुर्गापूजा आरंभ

खलारी। खलारी कोयलांचल क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का आरंभ हो गया।  पूरे प्रखंड क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। क्षेत्र के श्रीजानकी रमण मंदिर, करकट्टा, धमधमिया, खलारी बाजारटांड़, मोहननगर, डकरा, सुभाष नगर, लपरा, हेसालौंग, नावाडीह, चूरी आदि जगहों पर दुर्गा पूजा किया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई तथा दुर्गा सप्तषती का पाठ किया गया। शाम में आरती की गई। इससे पुर्व कई जगहों पर कलश स्थापना से पुर्व कलश यात्रा निकली गई, दामोदर नदी एवं आसपास स्थित अन्य नदियों से लोगों ने कलशों में जल भरकर पूजन स्थल पर लेकर आए। वहीं मोहननगर में मां दुर्गा की स्थाई प्रतिमा का विषेश पूजन शुरू हुआ। साथ ही क्षेत्र के कई घरों में भी लोग कलश स्थापना कर नवरात्र पाठ कर रहे हैं। इधर अमर ज्योति क्लब नावाडीह में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ। छोटे-छोटे बच्चों ने कलश यात्रा निकली। कलश में नवाडीह तलाब से जल भर कर ढोल नगाड़े के साथ पंडित लोकनाथ पांडे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का 10 दिनों का पूजा प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा के दौरान अनिल, गुड्डू, छोटू, शिवनंदन यादव, राजा एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments