35.1 C
Ranchi
Sunday, May 11, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझारखंड पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खलारी थाना प्रभारी को दिया...

झारखंड पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खलारी थाना प्रभारी को दिया संविधान की पुस्तिका

डकरा। झारखंड पार्टी के अनुसूचित जाति के केंद्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, खलारी प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के द्वारा खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम  को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर संविधान की पुस्तिका दे कर संविधान दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही साथ  चूरी सपही नदी से अवैध रूप से प्रतिदिन 50-60 ट्रॉली बालू ट्रैक्टर से राय होते हुए घाट ऊपर ढोया जा रहा है जिसके लिए नदी को पूरा खोद दिया गया है इस कारण नदी प्रदूषित होती जा रही है और प्रदूषण का प्रभाव बढ़ने से अवगत कराया। आम जन मानस  की बढ़ती परेशानी को मद्देनजर रखते हुए   इस पर जल्द से जल्द सख्त करवाई की माँग झारखंड पार्टी ने  की। इस मौके पर महिला खलारी प्रखंड अध्यक्ष नगीना देवी, उपाध्यक्ष रीना देवी, सचिव सुनील कुमार, दीपक चौहान, निकेत वर्मा, चंदन पासवान आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments