26.4 C
Ranchi
Wednesday, May 14, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariरामप्रसन्नाचार्य सर्वांगीण विकास केंद्र, हुटाप में रामप्रसन्नाचार्य जी की पुण्यतिथि पर हुआ...

रामप्रसन्नाचार्य सर्वांगीण विकास केंद्र, हुटाप में रामप्रसन्नाचार्य जी की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारा

खलारी। रामप्रसन्नाचार्य सर्वांगीण विकास केंद्र, हुटाप खलारी के परिसर में रामप्रसन्नाचार्य जी की तैंतीसवीं पुण्य तिथि पर भंडारे का विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर रामचरितमानस पाठ किया गया जो रविवार की सुबह आरंभ होकर सोमवार को समाप्त हुआ। पाठ समापन के बाद हवन पूजन किया गया। आगंतुकों ने रामप्रसन्नाचार्य की समाधि और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर केंद्र की ओर से आयोजित भंडारे में सभी आगंतुक शामिल हुए। आयोजन में गिरिधर मिश्रा, बलवंत मिश्रा, यशवंत मिश्रा, एसएन तिवारी, विवेक शुक्ला, रामकैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीष गिरि, बबलू तिवारी, आदर्श कुमार बाजपेयी, सतीश तिवारी, अनिल मिश्रा, श्यामसुन्दर सिंह, विजय सिंह, मुक्तिनाथ गिरि, धीरेन्द्र प्रसाद, दिनेश पांडेय, विजय गिरि, सौरभ सिंह आदि शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments