20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी पंचायत में 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

खलारी पंचायत में 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

खलारी। खलारी पंचायत में 150 जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को मुखिया तेजी किस्पोट्टा, जिप सदस्य सरस्वती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने बताया कि खलारी क्षेत्र में बढ़ती ठण्ड को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के गुलजारबाग, खलारी जीटाईप, जेहलीटांड़, हुटाप मोड़, खलारी स्टेशन के आसपास, नारायण धौड़ा, बलथरवा में कंबल का वितरण किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान छोटु पाहन, पंचायत सेवक महावीर महतो, उपमुखिया जयंती देवी, वार्ड सदस्य अख्तर अंसारी, सुषमा देवी, बेबी देवी, मीनु कच्छप, संजय लकड़ा, मोनिका कुजुर उपस्थित थे। इस अवसर पर रतन कुमारी, मो इदरीश, सावित्री केरकेट्टा, पीटर टोप्पो, अर्जुन भुईयां, शांति नाग, रामसुन्दर लोहरा, जेबुन निशा, रूबी देवी, देवेन्द्र नायक, सुगिया देवी, बसंती देवी, मालती देवी, मुस्लीम अंसारी, रबीना खातुन, अब्दुल हमीद अंसारी, सीता देवी सहित 150 लाभुक लोग उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading