20.4 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariअसंतुलित होकर ट्रक पलटा, ट्रक खलासी की हुई मौत

असंतुलित होकर ट्रक पलटा, ट्रक खलासी की हुई मौत

खलारी थाना क्षेत्र के बलथरवा के समीप रविवार को असंतुलित होकर एक ट्रक ट्रक संख्या जेएच01एवी/0819 अपराह्न करीब 3ः30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक का खलासी अजय भगत की मौत हो गई। मृतक अजय भगत खलारी के चदरा धौडा़ का रहने वाला था। ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खलारी पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद खलारी पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक से दबे ट्रक के खलासी के शव को निकाला। उसके बाद मृतक के शव को डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहीं जानकारी अनुसार उक्त ट्रक बनारस से पशु आहार लेकर खूंटी जा रहा था। वहीं आराम करने के लिए ड्राइवर व खलासी ट्रक को लेकर खलारी आ रहे थे। आने के क्रम में बलथरवा के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading