24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihपांडेडिह में टोटो दुर्घटना: बडाकर पुल के पास चकमा खाकर पलटी टोटो,...

पांडेडिह में टोटो दुर्घटना: बडाकर पुल के पास चकमा खाकर पलटी टोटो, 5 घायल

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पांडेडिह निवासी, पांच लोग बराकर पुल के पास टोटो पलट जाने से घायल हो गए। मंगलवार को सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घटना में देवंती देवी,अनीता देवी, जसिया देवी,और आशा देवी घायल है।

 

 

 

 

बताया गया कि ये लोग किसी काम से टोटो में सवार होकर गिरिडीह आ रहे थे। इसी दौरान बडाकर पुल के पास किसी बड़े वाहन से चकमा खाकर टोटो अनियंत्रित हुई और पलट गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। वहीं टोटो सवार ये सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत वहां 108 एम्बुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दो की स्थिति ज्यादा गम्भीर बनी हुई है।

News – Naresh Sharma.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading