23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKodermaकोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण, नवनियुक्तियों का...

कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण, नवनियुक्तियों का आदेश

कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने निर्देश जारी कर पुलिस केंद्र में पदस्थापित दो पुलिस निरीक्षक, छह एसआई समेत 10 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है़।

स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार को डोमचांच अंचल पुलिस निरीक्षक, सुबोध लकड़ा को पुलिस निरीक्षक माइका अंचल, बासुदेव साह को अभियोजन कोषांग प्रभारी सह कोर्ट पदाधिकारी, कमलेश कुमार को यातायात सह नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया है। वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार को थाना प्रभारी चंदवारा, विकास कुमार पासवान को थाना प्रभारी जयनगर, प्रेम कुमार को थाना प्रभारी डोमचांच, नितेश कुमार को थाना प्रभारी नवलशाही, प्रवीण कुमार को ओपी प्रभारी तिलैया डैम और नफीस अहमद को थाना प्रभारी ढाब के रूप में पदस्थापित किया है।

एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में वर्षों से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के दूसरे जिलों में ट्रांसफर हो जाने के बाद दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर कोडरमा आए थें।

News – Praveen Kumar.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments