32.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजंगल से पुलिस ने बरामद किया एक अज्ञात व्यक्ति का शव ,...

जंगल से पुलिस ने बरामद किया एक अज्ञात व्यक्ति का शव , पहचानी के लिए 72 तक रखा गया है पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में।

गुमला गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना के थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया है की रायडीह थाना स्थित बर पतरा जंगल से , एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रायडीह थाना पुलिस ने बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया हैं उक्त मृत व्यक्ति लाल रंग का शर्ट , सुरमई रंग का पेंट , और चप्पल पहना हुआ है। शव का चेहरा काला पड़ गया हैं , जिससे अनुमान लगाया जा सकता है की , संभवतः तीन चार दिन पहले उक्त व्यक्ति की हत्या की गई होगी।

रायडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया और नियमानुसार 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखवाया गया है। जहां उसकी पहचानी कराईं जा सकें और अंत में पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद ही मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करा कर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments