झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची
✦ राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चो ने अपनी खेल प्रतिभाओ से बनाई अमिट पहचान
✦ राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय खेल आयोजनों में झारखंड के स्कूली बच्चो के खेल कौशल में आयी स्वर्णिम चमक
✦ खेल आयोजनों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चो की संख्या में भी गत वर्ष के मुक़ाबले हुई चार गुना बढ़ोत्तरी
✦ खेलो झारखंड प्रतियोगिता ने स्कूली बच्चो की खेल प्रतिभाओ को तराशा, बच्चो को मिला उच्च स्तरीय प्रशिक्षण
खेल प्रतिभाओ के मामले में झारखंड राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान रखता है। झारखंड में खेल को लेकर अलग ही उत्साह और जूनून देखने को मिलता है। राज्य के स्कूली बच्चो में भी लगातार खेल प्रतिभाओ को विकसित करने के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कई कार्यक्रम व आयोजन किये जा रहे है। इन प्रतिभाओ को मंच देने के लिए झारखंड राज्य में संचालित 35,443 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में ‘खेलो झारखंड’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलो झारखंड का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बच्चो को शिक्षा के साथ नवोदित प्रतिभाओ की पहचान करना, साथ ही विद्यालय स्तर पर खेल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धाओ में पदक प्राप्त करना है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार एवं राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलो झारखंड 2023-24 का आयोजन राज्य के 24 जिलों के सभी 268 प्रखंडों के कुल 35,443 स्कूलों में विद्यालय स्तर, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर किया गया। इसका मुख्य आयोजन राज्यस्तर पर रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, खेलगांव में किया गया था। इन सभी आयोजनों के उपरान्त राष्ट्रीय आयोजनों से पूर्व सभी खेलो के चयनित खिलाड़ियों को 21 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भेजा गया था, जहाँ इन्हे उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इसी का परिणाम है कि राज्य के स्कूली बच्चो ने अपने खेल प्रतिभाओ से राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिताओ में पदको से राज्य की झोली भर दी है।
इन प्रतियोगिताओ में राज्य के स्कूली बच्चो ने मनवाया लोहा
67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24, सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, नेहरू कप प्रतियोगिता में राज्य के स्कूली बच्चो ने अपने खेल प्रतिभाओ से डंका बजा दिया है। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 67वी राष्ट्रिय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अधिक बच्चो ने भाग लिया। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 47 बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लिया था। जबकि 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में यह संख्या बढ़कर 220 बच्चो तक पहुंच गयी। यह दर्शाता है कि राज्य में खेल प्रतिभाओ के विकास और उनके प्रोत्साहन के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव हो रहा है।
67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बच्चो ने पदको से भर दी राज्य की झोली

66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के मुक़ाबले 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओ में राज्य के बच्चो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की झोली पदको से भर दी। 66वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की झोली में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदको को मिलाकर कुल 13 पदक आये थे। 67वी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राज्य ने स्वर्णिम छाप छोड़ते हुए 19 स्वर्ण, 30 रजत और 39 कांस्य पदको के साथ कुल 88 पदक अपने नाम कर लिया।
62वी सुब्रतो कप में राज्य की बेटियों ने लहराया परचम
अंडर 17 62वी सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा दिया है। झारखंड की ओर से सत. पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला की टीम ने हरियाणा को फ़ाइनल में 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड के नाम कर दिया। इस टीम में सुरजमुनी कुमारी, ममता कुमारी, अलका इंदवार, नामिना कुमारी, एलिज़ाबेथ लकड़ा, रिया वर्मा, रश्मी मिंज, बीना कुमारी, अल्फा कंडुलना, सबर्णी कुमारी, बिनीता होरो, दीपिका कुमारी, सुनैना टुडू, क्रीती उरांव , संध्या कुमारी शामिल थी।
नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में राज्य ने बिखेरी चांदी की चमक
चरणजीत राय 29वे नेहरू कप अंडर 17 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में राज्य की बेटियों ने राष्ट्रीय पटल पर चांदी की चमक बिखेर दी। इस प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उकृष्ट विद्यालय, बरियातू की बेटियों ने सिल्वर मैडल जीतकर हमें गर्व करने का मौका दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल राज्य की सुगन सांगा, ऋचा मिंज और स्वानी केरकेट्टा को कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ है।
News – JEPC
Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹699.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹759.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Citizen Eco-Friendly EVA Poncho Raincoat for Men & Women, Lightweight Waterproof Coat with Hood, Adjustable Drawstring, Button Closure Outdoor Rainwear
₹179.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹549.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,595.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹497.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Women's Soft Rangoli Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece
₹852.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹547.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







