23.1 C
Ranchi
Wednesday, June 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजंगली सूवर ने वृद्ध महिला पर हमला कर दायां हांथ के दो...

जंगली सूवर ने वृद्ध महिला पर हमला कर दायां हांथ के दो टुकड़ा कर दिए, रांची रिम्स रेफर।

गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना स्थित बुजी टोली में जंगली सूवर के हमले में 62 वर्षीय वृद्ध महिला परिवा देवी ( पति स्व० दिल मोहन सिंह ) बुजी टोली जंगल से भैंस चलाकर वापस घर लौट रही थी। उसी दिशा में ग्रामीणों द्वारा जंगली सूवर को भगाया जा रहा था। इसी क्रम में जंगली सूवर परिवा देवी के दायें हांथ में हमला कर उसके दायें हांथ को दो टुकड़े कर दिए। अन्य जंगली सूवरों द्वारा दोबारा हमला नहीं किया गया नहीं तो वृद्ध महिला की जान भी जा सकती थी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध महिला को आनन-फानन में इलाज के लिये चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया। जहां वृद्ध महिला का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments