28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएक विवाहिता महिला ने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या...

एक विवाहिता महिला ने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या ।

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय से स्थित बड़ाइक मुहल्ला में एक विवाहित महिला सोनम देवी ने अपने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतिका के पति धीरेंद्र कुमार ने बताया की रविवार को वह गुमला सदर थाना स्थित दुंदुरिया ग्राम में बना रहे अपने निमार्णाधीन घर देखने गया था और रविवार के प्रातः अपना घर पहुंचा और अपनी पत्नी सोनम देवी को आवाज दिया कोई जवाब नहीं मिलने पर 10 मिनट बाद अपने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो देखा की पंखे से दुपट्टा के सहारे वह फांसी के फंदे से झूल रही थी, फिर उसे उतार कर उसे इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसी क्रम में मृतिका के पति धीरेंद्र कुमार और मृतिका के फूफा शिक्षक सुनील कुमार के बीच तू तू मैं मैं हों गई और उन्होंने बताया की मेरी भतीजी की शादी 2016 में धीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी , बाद में वह बराबर शराब पीकर मेरी भतीजी को प्रताड़ित करता रहता था और इन्हीं लोगों के उकसावे के कारण मेरी भतीजी ने आत्महत्या कर ली है, उक्त घटना की जानकारी मृतक सोनम कुमारी के माता-पिता को दे दी गई है और वह लोग बिहार लखीसराय शर्मा से चल चुके हैं , उक्त घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading