हजारीबाग: स्थानीय रिंग्स एंड रोजेस होटल में सोमवार को झारखंड पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय
व्यवस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दारु प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि और झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार कुशवाहा मीडिया से मुखातिब हुए।उन्होंने झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का का उनपर भरोसा जताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित करने के लिए उनका अभिवादन किया।कहा कि वे पिछले एक वर्ष से झारखंड पार्टी से जुड़कर क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर लगातार जनता के संपर्क में बने हुए हैं। जनसपर्क के दौरान जिस प्रकार से लोकसभा क्षेत्र वासियों का समर्थन और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। बताया कि झारखंड की जनता राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है। राष्ट्रीय पार्टियां चुनावी समर में लोक लुभावना वादों के साथ आती है मगर उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं करती जिसको लेकर झारखंड की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्र का उन्होंने दौरा कर जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की राय जानने की कोशिश की सभी का एक ही कहना है की क्षेत्रीय पार्टियों को आगे आना होगा ताकि यहां की जन समस्याओं से रूबरू होकर उन समस्याओं का बेहतरीन हल निकाला जा सके। जनता इस बार निर्णय ले चुकी है कि झारखंड पार्टी को भारी बहुमत के साथ विजय बनाकर झारखंड पार्टी के उम्मीदवार को दिल्ली भेजने का काम करेंगे।उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि हम वैसी क्षेत्रीय पार्टी नही जो चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय पार्टियों की गोद में बैठ जाएंगे।हमारी पार्टी जल जंगल और जमीन से जुड़ी पार्टी हैं,हम यहां की समस्याओं को समाधान तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी झारखंड की सबसे पुरानी पार्टी है जिसका गठन सन 1949 में जयपाल सिंह ने किया था।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और पलायन को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ हीं सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ हीं सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर पूरी सजगता के साथ काम किया जाएगा। मौके पर झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ,नगर अध्यक्ष आदिल हुसैन, महिला जिला अध्यक्ष नेहा कुमारी,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद फारूक सहित झारखंड पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थें।
News – Vijay Chaudhary.
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







