21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalसोशल मीडिया अकाउंट से कल्पना सोरेन ने न्याय उलगुलान महारैली का एजेंडा...

सोशल मीडिया अकाउंट से कल्पना सोरेन ने न्याय उलगुलान महारैली का एजेंडा जारी किया, रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के दिग्गजों का होगा महाजुटान

रांची : 20 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह के दौरान की गई घोषणा के अनुसार शुक्रवार को 21 अप्रैल को प्रस्तावित न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा जारी कर दिया गया. कल्पना मुर्मू सोरेन ने बताया कि यह रैली तानाशाही के खिलाफ, चंदा चोरों के खिलाफ, इलेक्टोरल बॉन्ड महालूट के खिलाफ, जल, जंगल, जमीन लूटनेवालों के खिलाफ, आदिवासी विरोधियों के खिलाफ, दलित विरोधियों के खिलाफ, पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ, अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ, सरकारी संपत्तियों को बेचनेवालों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ और महंगाई के खिलाफ आयोजित की जा रही है। 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित कल्पना मुर्मू सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट से न्याय उलगुलान महारैली का एजेंडा जारी किया है.

कई नेताओं ने रांची आने पर सहमति जतायी 

झारखंड झुकेगा नहीं…इंडिया रूकेगा नहीं के नारे के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा कि पूरा देश कह रहा है कि उलगुलान! उलगुलान! उलगुलान! अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को रांची चलो। बता दें कि पिछले दिन कांके स्थित कल्पना मुर्मू सोरेन के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 2 अहम फैसलों पर मुहर लगी थी। इसमें पहला था गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन की उम्मीदवारी पर मुहर लगाना और दूसरा, रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली का आयोजन करना। 21 अप्रैल को प्रस्तावित रैली में शामिल होने के लिए देशभर में इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं को न्योता भेजा गया है। जिनमें राहुल गांधी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, तेजस्वी यादव, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं को आमंत्रित किया गया है। खबर है कि इनमें से कुछ नेताओं ने अपनी सहमति भी दे दी है।

मुंबई के भाषण में कल्पना ने देश का ध्यान खींचा था

पिछले 20 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित संकल्प महारैली में भी कल्पना मुर्मू सोरेन नजर आईं। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यहां कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व कौशल की भी परीक्षा होगी। शिवा जी पार्क में कल्पना मुर्मू सोरेन ने पहली बार देश के सामने ओजस्वी भाषण देकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया था. उनके भाषण की लोगों ने सराहना की थी.

 

 

 

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading