20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalमोदी सरकार ने 10 वर्षों के कार्यकाल में जानाकांक्षाओं को पूरा किया...

मोदी सरकार ने 10 वर्षों के कार्यकाल में जानाकांक्षाओं को पूरा किया है, जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं : बाबूलाल मरांडी

भाजपा कार्यालय में हुुआ मिलन समारोह, विभिन्न दलों से आये सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, राजद के प्रदेश महासचिव हरदेव साहू एवं अंजू देवी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं रांची सांसद संजय सेठ ने पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता करा सभी को पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पैसे और परिवार के लिये राजनीति करता है इंडिया गठबंधन, इनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सनातन विरोधी एक मंच पर आ रहे हैं पर, देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और वह विकसित भारत के लिये मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। श्री मरांडी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार के विकास कार्यों ने जानाकांक्षाओं को पूरा किया है, जिससे प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं।

देश की जनता को मोदी जी की गारंटी पर पूूू राभरोसा है : संजय सेठ

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने सभी की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई एवं सभी से संगठन हित में एवं राष्ट्रहित में फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में अपना-अपना योगदान देने की बात कही। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश की जनता को मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है. जनता में तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस विरोध के आधार पर ही आई थी पर आज उसी के तलवे चाट रही है। राजद प्रदेश महासचिव एवं उप प्रमुख हरदेव साहू एवं अंजू देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हमलोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप यादव ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रितेश कुमार, रंजन यादव, मुन्ना कुमार यादव, अभिषेक आनंद, सूरज कुमार, राजेश गुप्ता, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रकाश नायक, कृष्णा यादव, सुरेश पासवान, वैभव राय, अमित तिवारी, उज्जवल झा, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading