रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बीजेपी द्वारा जारी संकल्प पत्र केवल पार्टी का नहीं, बल्कि यह देशवासियों का संकल्प पत्र है। पूरे देश ने माना है कि मोदी की गारंटी, गारंटी को पूरा करने की गारंटी है। देश की जनता स्वीकार करती है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। बात यहां विश्वसनीयता की है। मोदी जी ने जो कहा, सो किया। देश में विपक्षी पाटियां पूरी तरह अविश्वसनीय हो चुकी हैं। मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। संकल्प पत्र के लिए 15 लाख लोगों का सुझाव पूरे देश से आया जिसमें नमो एप से 4 लाख और 10 लाख लोगों ने वीडियो बनाकर सुझाव देने का काम किया। यह अपने आप में बड़ी बात है। श्री मरांडी मारू टावर में प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
‘प्रधानमंत्री ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया’
श्री मरांडी ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर जो मुद्दे भाजपा ने उठाया, आज जब अवसर मिला तो उन सभी मुद्दों को पार्टी ने पूरा करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। इसमें काश्मीर से 370 समाप्त करना, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना मुख्य रूप से शामिल है। देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प मोदी जी ने लिया है। दो कार्यकाल के 10 वर्षो में मोदी ने देश व गरीबों के उत्थान के लिए जो काम किया है. उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में गरीबों को मिलने वाले अनाज को अगले 5 साल मिलने की भी बात कही गई है। गरीबों के भोजन ही नहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर भी मोदी सरकार ने गारंटी दिया है। आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज की तो पहले से व्यवस्था है ही अब संकल्प पत्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त इलाज की बात कही गई है। वहीं 1 करोड़ लखपति दीदी बनाकर महिलाओं को सशक्त किया गया है। महिलाओं को ग्रुप से जोड़कर 3 करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर भी सरकार संकल्पित हे। वहीं गीता कोड़ा पर हमला प्रक्ररण में श्री मरांडी ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश हो चुका है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है इसलिए भाजपा के उम्मीदवारों को रोका जा रहा है। संबंधित एसपी और डीजी से बात कर गीता कोड़ा को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों पर एफआईआर कराने की बात कही है।
लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा-मोदी की गांरटी के रूप में पार्टी का संकल्प पत्र प्रकाशित हुआ है
इस दौरान प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि लोकसभा चुनाव के क्रम में मोदी की गांरटी 2024 के रूप में पार्टी का संकल्प पत्र प्रकाशित हुआ है। 2019 में भी संकल्प पत्र प्रकाशित हुआ था। इस बार 15 लाख लोगों के सुझाव को इसमें समाहित किया गया है। मोदी जी की कार्यपद्धति रही है कि वे जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। इसलिए बीजेपी द्वारा प्रकाशित संकल्प पत्र का नाम मोदी की गारंटी रखा गया है। मोदी जी गारंटी वचनवद्धता का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, योगेन्द्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाईक, तारिक इमरान, अजय राय, संदीप वर्मा आदि भी मौजूद थे।
भाजपा का प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन बाबूलाल व लक्ष्मीकांत ने किया
इसके पूर्व मारू टावर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन बाबूलाल मरांडी और लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया. प्रदेश भाजपा द्वारा सोमवार को हरमू में मारू टावर में लोकसभा चुनाव के निमित्त मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संयुक्त रूप से फीता काट एवं नारियल फोड़ कर उद्धघाटन किया। मीडिया सेंटर से पत्रकार चुनाव से सम्बन्धित पार्टी की खबरों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और उन पर विश्वास भी करती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए प्रदेश की 14 की 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यह चुनाव 4 चरणों में है इस कारण करीब दो महीने चलेगा। पत्रकारों को परेशानी नहीं हो इसके लिए मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पत्रकार अब मीडिया सेंटर से ही पार्टी की गतिविधियों, नेताओं का प्रवास सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी ले सकेंगे। चुनाव तक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन भी इसी सेंटर में किया जाएगा.
TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹359.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SATPURUSH Printed Chinon Silk Saree with Zari Woven Mirror Work and Unstitched Blouse Piece for Women Traditional Party Ethnic Wear Saree
₹2,049.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹498.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







