गिरिडीह (कमलनयन) : बासंतिक नवरात्रा में भक्तगण शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं। इस क्रम में मंगलवार को भक्तगण महाअष्टमी को महागौरी की आराधना करने में लीन रहे। अपने एक हाथ में सौम्य चक्र धारण किये देवी भगवती करुणामयी महागौरी स्वरूप में भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। देवी पुराण के मुताबिक महागौरी भक्तों को पारिवारिक दात्यिवपूर्ण करने एवं संकटों का सामना करने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद देती है। महाअष्टमी को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित दुर्गा मंडपों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्त मातारानी की पूजा-अर्चना करने जुटे रहे जो, देर शाम तक निरन्तर जारी रहा। इसी क्रम में गांडेय विस उप चुनाव में इंडिया ब्लॉक की प्रत्याशी झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन परिवार की राजनीतिक विरासत की जिम्मेवारी सम्हाल रही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गाण्डेय जाने के क्रम में गिरिडीह के गांधी चौक स्थित देवी मंडप में पहुंची। जेएमएम आलाकमान की शीर्ष नेत्री कल्पना सोरेन को भक्तों की भारी भीड के बीच आम भक्त की तरह ही मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि विधान से उन्हें पूजन करवाया।
कल्पना सोरेन को मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया गया
कल्पना सोरेन ने मातारानी को भोग-प्रसाद एवं चुनरी अर्पित कर देवी के चरणों में पूर्ण भक्ति से मत्था टेका. इस दौरान उन्होंने झारखंडवासियों के लिए सुख-समृधि एवं अपने परिवार पर आए संकट का सामना करने में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पुजारी और वहां मौजूद बहनों ने कल्पना सोरेन को प्रसाद के रूप में चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। बाद में शहर के मुख्य चौक स्थित हनुमान मंदिर में भी हाजिरी लगाकर लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद व अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। लोग कल्पना सोरेन के लगातार दौरे चुनावी प्रचार के रूप में देख रहे है. कल्पना भी इसी बहाने आमजन का मन टटोल रही हैं. वैसे गांडेय विधानसभा उपचुनाव कल्पना के उतरने के बाद इसे हॉट सीट माना जा रहा है.
Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







