30.1 C
Ranchi
Sunday, June 8, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबसिया क्षेत्र के हरहरा गांव में कार व ऑटो की टक्कर में...

बसिया क्षेत्र के हरहरा गांव में कार व ऑटो की टक्कर में 6 लोग घायल तीन अस्पताल में भर्ती व तीन को किया गया रिम्स रेफर

गुमला
बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरा के समीप ऑटो वह कर के बीच टक्कर में ओटो में सवार 6 लोग घायल हो गए तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र बसिया ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार की देर रात तीन घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में बकसपुर निवासी 40 वर्षीय पूनम सुरीन, एंजेलिना सुरीन और मरियम सुरीन शामिल है। जानकारी के अनुसार तीन अन्य लोगों को भी गंभीर चोट लगी जिन्हें उप स्वास्थ्य केंद्र बसिया में इलाज के उपरांत रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर सीएफटीयूआई के प्रदेश सचिव जुम्मन खान एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद आलम सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लिए।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments