22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghगोला क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जेपी पटेल को मिला हजारों लोगों...

गोला क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जेपी पटेल को मिला हजारों लोगों का समर्थन

सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करने वाली मंत्री को अब नहीं दिख रही महंगाई – जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल ने गुरुवार को गोला प्रखण्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। वे चिलचिलाती धूप में भी लगातार जनसंपर्क अभियान में लगे रहे। अभियान के तहत उन्होंने गोला प्रखण्ड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं संग ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बरलंगा बाजार टांड़ में जेपी पटेल ने डोर टू डोर कैंपेन कर कांग्रेस के पक्ष में वोट कर झूठे सपने दिखाने वाली मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

जनसंवाद के दौरान उन्होंने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के मासूम लोगों के साथ धोखा किया है। महंगाई को मुद्दा बना कर सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करने वाले लोग मंत्री बनने के बाद सिर्फ एसी की हवा खा रहे हैं। आज उन्हें सिलेंडर का दाम नजर नहीं आ रहा। महिला सुरक्षा कितनी कड़ी है पूरा देश जानता है। रोजगार बढ़ने की जगह घट चुका है। युवा ग्रेजुएट होने के बाद पकौड़े तल रहा है। विदेश नीति साफ नहीं है। मोदी सरकार हर तरफ से फेल हो चुकी है।

आगे कहा, यदि व्यवसायियों को सत्ता सौंपिएगा तो इसी तरह अपने फायदे के लिए सब कुछ डूबा देंगे। आम आदमी को कुछ नही मिलने वाला इसलिए वक्त है सेवा करने वालों को सत्ता सौंपने की। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आग्रह करते हुए कहा कि जिस तरह अपने 8 बार भरोसा कर हमें विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है, अब उसी तरह लोकसभा में जिताने का कार्य करिए। यह सेवा कार्य संसद से भी जारी रहेगा।

जनसंपर्क के दौरान जेपी पटेल शिबू सोरेन के पैतृक आवास गए। वहीं शिबू सोरेन के पिता महान समाज सुधारक शहीद सोबरन मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उन्होंने सोबरन मांझी के जीवन को हमसभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया। कहा, उनके जीवन से हमें अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ लड़ने की सीख और प्रेरणा मिलती है।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष सोनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोया परवीन, मुखिया जाकिर अंसारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत करमाली, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ताहिर अली, ज़हीर अब्बास, झामुमो जिला उपाध्यक्ष साजिद अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद अप भून्नू महतो, महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अनिता देवी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजु जोशी, बहेरा मुखिया देवकी महतो, विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी, साजिद आलम, 20 सूत्री गोला प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, गुलाम अंसारी, कौसर रजा, जग्गू महतो, महेंद्र ओहदार, अनिल पटेल, रजक आलम, हसनैन अंसारी, अमित रॉय, सुदीप चौधरी सहित इंडिया गठबंधन के हजारों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments