25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुनिया गांव में 7 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने मारी जोरदार...

गुनिया गांव में 7 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हुआ फरार लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा

गुमला
घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गांव में सोमवार की दोपहर नीरज साहू का 7 वर्षीय पुत्र यशराज साहू को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद बाइक सवार तेजी से भागने लगा। ग्रामीणों ने चार किलोमीटर तक पीछा कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई की। बताया जाता है कि दोनों युवक नशे में थे। वहीं उनकी बाइक को ग्रामीणों द्वारा जप्त कर लिया गया है। बाइक सवार टोटो कुटमां गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद घायल बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के उपरांत उसे होश नही आया था। उसके सिर व चेहरा में गंभीर चोट लगी है ।जिसके कारण डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया सोमवार की रात परिजन उसे एंबुलेंस से रिम्स लेकर गए जानकारी के अनुसार बच्चा घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था।

NEWS – GANPAT LAAL CHOURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments