31.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआंजन आश्रम के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने व...

आंजन आश्रम के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने व ब्रेक फेल होने के बाद दीवार से टकराया टेंपो 9 लोग घायल

गुमला
सदर थाना क्षेत्र के आंजन आश्रम के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के दौरान टेंपो अनियंत्रित हो गया।इसके बाद टेंपो का ब्रेक फेल हो गया और टेंपो सामने एक दीवार से जाकर टकरा गया। घटना में टेंपो में सवार नौ लोग घायल हो घायल हो गए। पांच लोगों को ज्यादा चोट लगी। जिनमे बेंदोरा निवासी लाल मुनी देवी, आशु कुमारी, आंजन निवासी किरण कुमारी आश्रित खरवार और टेंपो चालक विक्की नायक शामिल हैं। वहीं अन्य लोगों को हल्की चोट लगी। पांचो घायलों को सदर अस्पताल इलाज हेतु लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी टोटो बाजार से अपने गांव जा रहे थे तभी आंजन आश्रम के समीप सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के दौरान टेंपो का ब्रेक फेल हो गया। और टेंपो दीवार से जाकर टकरा गया। इसके बाद दो एंबुलेंस से पांच घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। घटना सोमवार की रात 7:00 बजे की है।

NEWS – GANPAT LAAL CHOURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments