25.1 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsBokaroजेबीकेएसएस नेता जयराम महतो नामांकन के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद समर्थकों...

जेबीकेएसएस नेता जयराम महतो नामांकन के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद समर्थकों का हंगामा

बोकारो/गिरिडीह : जेबीकेएसएस नेता जयराम महतो को बोकारो समाहरणालय में बुधवार को गिरिडीह लोकसभा से नामांकन करने के बाद रांची (नगड़ी) डीएसपी ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जयराम की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में नामांकन में पहुंचे जयराम के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जयराम महतो को अपने कार्यकर्ताओं को समझाने का आग्रह किया। इस दौरान जयराम महतो द्वारा जनसभा को संबोधित करने का आग्रह किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से जनसभा को संबोधित करने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। बताया गया है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए बोकारो समाहरणालय पहुंचे थे।

‘कानून का सम्मान करते हैं और जरूरत पड़ी तो, जेल से ही चुनाव लड़ेंगे’

नामांकन के करने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले विधानसभा घेराव से जुड़े नगड़ी थाना में दर्ज केस संख्या 48/22 मामले में रांची पुलिस द्वारा जारी किए गए वारंट के साथ नगड़ी डीएसपी और इंस्पेक्टर बोकारो पहुंचे हैं और जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जयराम महतो ने कहा कि उनकी लोकप्रियता से उनके विपक्षी घबरा गए हैं और इस तरह के राजनीतिक षड़यंत्र रच रहे हैं। कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई मामला था तो, पूर्व में उन्हें जानकारी क्यूं नहीं दी गई। कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और जरूरत पड़ी तो, जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने मजदूर नेता स्व. एके राय का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने भी जेल से चुनाव लड़ा था और जीत कर लोकसभा पहुंचे थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments