27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबृंदा नायक टोली में माचा अंबा के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर के...

बृंदा नायक टोली में माचा अंबा के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से चार मजदूर हुए घायल, लाया गया सदर अस्पताल

गुमला
सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत के नायक टोली गांव में माचा अंबा के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से चालक सहित चार मजदूर घायल हो गए। घायलों में बारिसा नकटी टोली निवासी चेगडे उरांव, वृंदा निवासी 16 वर्षीय सोनू उरांव, अरविंद एक्का और करमा उरांव घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक वृंदा नायक टोली में फॉरेस्ट विभाग द्वारा तालाब खुदाई का कार्य चल रहा है। वही ट्रैक्टर मिट्टी उठाने का कार्य कर रहा था बुधवार की दोपहर सभी मजदूर खाना खाने घर की ओर जाने लगे। इससे पूर्व सभी ने शराब का सेवन कर लिया। तेज रफ्तार के कारण माचा अंबा के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद काफी ऊंचाई से सड़क के नीचे खेत में पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

NEWS – GANPAT LAAL CHAURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments