31.1 C
Ranchi
Monday, September 23, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaशोभायात्रा मैं हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग, अपनी पौराणिक संस्कृति...

शोभायात्रा मैं हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग, अपनी पौराणिक संस्कृति को संजोने की जरूरत- समीर

बिशुनपुर : सरहुल पुजा समीति बिशुनपुर के अगुवाई में शुक्रवार प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम करम टोली गांव स्थित सरना स्थल में बैगा विश्राम उरांव पुजार बुधराम उरांव के द्वारा विधि वक्त पारम्परिक तरीके से मां सरना पूजा की गई इसके उपरांत समाज के लोगों के बीच सरना फुल एवं प्रसाद का वितरण किया गया इसके उपरांत सरना स्थल पहुंचे विभिन्न प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में खोड़हा शामिल हुए से और शोभा यात्रा निकल गया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा शामिल लोगों का उत्साह चरम पर था हर पांव सड़कों पर थिरकते नजर आ रहे थे हर हाथ मांदर व नगाड़ा को मधुर धुन देने में व्यस्त था। लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ नाच रहे थे। आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में थे। मांदर, ढोल व नगाड़ा की थाप एवं घंटा की गूंज पर थिरक रहे थे। इधर शोभायात्रा मुख्यालय के मुख्य मार्ग होते हुए बिरसा बाग पहुंचा। जहां सभा में तब्दील हो गया मुख्य अतिथि स्थानीय लोहरदगा लोकसभा सीट के प्रत्याशी समीर उरांव ने सभा को संबोधित करते हुए कहाने कहा कि सरहुल पर्व हमें आपसी-भाईचारगी का संदेश देता है। सरहुल पर्व में पहान-पुजार गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। जिस तरह पेड़-पौधे अपने पुराने पत्ते को छोड़ नए पत्ते और हरियाली देती है। ठीक उसी प्रकार सरहुल पर्व भी हमें गांव में सुख-शांति देने का काम करती है। सरहुल महोत्सव हमारी पौराणिक संस्कृति है जरूरत है हमें इसे संजोने की।उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ के कारण कुछ हमारे समाज के हितैषी बनकर लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर तोड़ने का काम कर रहे हैं। परंतु उन्हें नजर अंदाज कर हमारी पौराणिक संस्कृति को कायम रखना है। इस अवसर पर विशिष्ट तिथि भिखारी भगत महेंद्र भगत लक्ष्मण उरांव आदि लोगों ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पररामातर भगत, महेन्द्र भगत, रविन्द्र भगत,केदार साहू, प्रवीण उराव,प्रमोद भगत, रामप्रसाद बड़ाईक, भिखारी जगत ठाकुर, भगत, प्रदीप भगत, रतनी देवी, सुशीश मुंडा, सरस्वती देवी, पूजा समिति केप्रकाश उरांव कमलेश उरांव नीरज उरांव चंद्रेश उरांव नेलशन भगत सौरभ उरांव करमचंद उरांव सुरेंद्र उरांव संतोष उरांव सहित हजारों की संख्या में उत्सव में शामिल लोग उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों के द्वारा भी थोड़ा दल की स्वागत के लिए गुड़ चना पानी का व्यवस्था किया गया था वही जुलूस में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद था।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments