28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghकांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में किया मतदान

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में किया मतदान

20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के बहेरी पंचायत के ग्राम चानो के समुदायिक भवन चानो, बुथ संख्या 379 में मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व के मौके पर हजारीबाग के लोग बढ़-चढ़ कर अपना वोट डालते नज़र आए।

इस मौके पर श्री मुन्ना सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील किया की लोकतंत्र के इस त्योहार में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने निकटतम मतदान केंद्र में जाकर अपना वोट डालें। युवाओं को संबोधित करते हुए मुन्ना जी ने कहा, “मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार एवं कर्तव्य है। एक ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और एक सही प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए।”

मुन्ना जी ने बूथ पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। बूथ पर मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुन्ना जी ने कहा, “कोई भी चुनावी प्रक्रिया एक निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से होना चाहिए। इस चुनाव को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए.”

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments