22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुलैची मोड के समीप लोहे के खंभे से टकराने से बाइक सवार...

गुलैची मोड के समीप लोहे के खंभे से टकराने से बाइक सवार दो लड़के हुए घायल, लाया गया सदर अस्पताल

गुमला
घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलैची मोड़ के समीप लोहे के खंभे को टक्कर मारने से गोया निवासी 18 वर्षीय संजय उरांव और धुवनी खपरा टोली निवासी 14 वर्षीय मुकेश उरांव घायल हो गए जानकारी पर घाघरा थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के अरंगी गांव शादी समारोह में गए थे वहीं शराब का सेवन कर लिया। वापसी के क्रम में तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के खंभे को जोरदार टकराकर मर दिया।

घटना में संजय को चेहरा सिर व शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी। जबकि मुकेश को हल्की चोट लगी थी। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया घटना के बाद दोनो लड़के सड़क किनारे गिर कर बेहोश हो गए। वहीं कुछ लोग उनकी बाइक को लेकर भागने लगे। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध पर वे लोग बाइक छोड़कर भाग गए। वही घटना की जानकारी पर मजदूर नेता जुम्मन खान सदर अस्पताल पहुंच घायलों का हाल-चाल जाना

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments