32.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमतगणना की तैयारी हेतु उपायुक्त द्वारा पोस्टल बैलेट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

मतगणना की तैयारी हेतु उपायुक्त द्वारा पोस्टल बैलेट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया

आज दिनांक 25.05.2024 दिन शनिवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें अनुमण्डल पदाधिकारी,तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एवं मास्टर प्रशिक्षकों को पोस्टल बैलेट में किस प्रकार मतगणना किया जाना है। इसकी विस्तृत जानकारी अपर समहार्ता गुमला एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला, चैनपुर, बसिया, माण्डर, लोहरदागा, गुमला, सिसई, विशुनपुर के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचला अधिकारी, व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स – गनपत लाल चौरसिया

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments