22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपिता की डांट से आहत होकर 20 वर्षीय युवती ने किया कीटनाशक...

पिता की डांट से आहत होकर 20 वर्षीय युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, अस्पताल में भर्ती

गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के असनी ग्राम निवासी 20 वर्षीय खुशबू कुमारी ने रविवार की रात डिटॉल का सेवन कर लिया। यह देख उसकी मां ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, खुशबू अपनी मां के साथ शांति नगर स्थित किराए के मकान में रहती है। उसकी मां रविवार को अपने पैतृक गांव असनी गई हुई थी, जबकि पिता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं। किसी बात को लेकर पिता ने फोन पर बेटी को डांटा, जिससे आहत होकर खुशबू ने कीटनाशक पदार्थ डिटॉल का आधा शीशी गटक लिया।

इसके बाद, खुशबू ने बगल में रहने वाली अपनी सहेली को इस घटना की जानकारी दी। सहेली ने तुरंत उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। रविवार की रात 9:00 बजे खुशबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और खुशबू के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments