20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के उसरी पुल पर बने नवनिर्मित पुल का सुदिव्य सोनू ने...

गिरिडीह के उसरी पुल पर बने नवनिर्मित पुल का सुदिव्य सोनू ने किया उद्घाटन, बिरसा मुंडा के नाम पर होगा नामकरण

गिरिडीह : गिरिडीह सिहोडीह के समीप उसरी नदी पर पुराना पुल को तोड़कर नवनिर्मित पुल का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू शरीक हुए. मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की गई। उद्घाटन के पूर्व ढोल-नगाड़े के साथ काफी संख्या में लोग नवनिर्मित पुल पर पहुंचे। ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ पुल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक श्री सोनू ने बताया गया कि इस नवनिर्मित पुल का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम से होगा। इधर, पुल के उद्घाटन से शहरवासियों समेत आस पास के इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। पुल के उद्घाटन से शहर के बाहर पुल के दूसरे छोर पर बसे गांव के लोगों को शहर आने में अब काफी सहूलियत मिलेगी। लगभग 6 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पुल बनकर तैयार हुआ और लोगों की परेशानी दूर हुई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading