23 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeNationalदुमका प्रत्याशी के विजय जुलूस में नाचनेवाले थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा...

दुमका प्रत्याशी के विजय जुलूस में नाचनेवाले थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, दारोगा को बर्खास्त करने की मांग

रांची : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंच कर दुमका सांसद के विजय जुलूस में नाचनेवाले थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की है। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि पांच जून को कुंडहित मुख्य सड़क पर साढ़े चार बजे शाम दुमका लोकसभा से विजयी प्रत्याशी का विजय जुलूस था और उसमें नाला विधानसभा अंतर्गत जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे का सार्वजनिक नाच चल रहा था. पूरे देश में इस प्रकार का कोई पुलिस पदाधिकारी का किसी विजय जुलूस में नाचने की शायद पहली घटना है. भाजपा की ओर कहा गया है कि दारोगा जब किसी उम्मीदवार के जीतने पर इतना नाचे तो, जीतने के पहले चुनाव के दौरान अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने के लिए क्या डीलिंग की होगी, यह सार्वजनिक होना चाहिए।

प्रत्याशियों के विजय जुलूस की वीडियो खंगालने की मांग

शिकायत पत्र में कहा गया है कि थाना प्रभारी का काम विजय जुलूस में विधि व्यवस्था देखने का काम होता है न कि विजय जुलूस में डांस करना। किस प्रकार झामुमो ने प्रशासन का उपयोग चुनाव में किया है. अब तो जरूरत है कि झामुमो एवं कांग्रेस के सभी पांचों जीते प्रत्याशियों के विजय जुलूस की वीडियो मंगायी जाय, ताकि पता चल सके कि कौन-कौन प्रशासन के पदाधिकारी नाच रहे थे. साथ ही थाना प्रभारी सुरेश दुबे का पिछले तीन महीने का कॉल डाटा और व्हाट्सअप चैट भी मंगाने का अनुरोध प्रतिनिधिमंडल ने किया है। प्रतिनिधिमंडल ने सुरेश दुबे को बर्खास्त करते हुए दुमका लोकसभा सीट पर पुनः चुनाव कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में तारिक इमरान और सुबोधकांत शामिल थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading