31.7 C
Ranchi
Friday, March 13, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएक युवती ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया आत्महत्या।

एक युवती ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया आत्महत्या।

पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत कामडारा – कुरकुरा थाना स्थित इचागुटू ग्राम की एक युवती सोनी कुमारी ने कीटनाशक पदार्थ खाकर की आत्महत्या, इस संबंध में मृतक के चचेरा भाई ने पुलिस के समक्ष अपने फर्द ब्यान में बताया हैं की , मृतक की मां रोहिणी देवी ने फोन कर मुझे बताया की सोनी कुमारी की एकाएक तबीयत खराब हो गई है, उक्त जानकारी के बाद में वहां पहुंचकर देखा की सोनी कुमारी लगातार उल्टी कर रही हैं और उक्त किटनाशक दवा का गंध भी आ रहा हैं, इस संबंध में सोनी कुमारी से पुछने पर उसने बताया की उसने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर ली हैं

फिर तत्काल आनन-फानन में सोनी कुमारी को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया , जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनी कुमारी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया और सोनी कुमारी को सदर अस्पताल गुमला ले जाते वक्त रास्ते में सोनी कुमारी की मौत हो गई, उक्त सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया , जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं , परिजनों ने बताया की सोनी कुमारी किस कारण से किटनाशक पदार्थ का सेवन किया इसकी जानकारी हम परिजनों को नहीं हैं , बसिया थाना पुलिस इस संबंध में गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading