हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने प्रचंड जनादेश देकर सांसद बनाया। 04 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हजारीबाग शहर में विराट विजय जुलूस निकाला गया। जिसके बाद 06 जून को दिल्ली से बुलावा आने पर सांसद बनकर पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां वे मोदी सरकार 3.0 के सपथ ग्रहण समारोह में रविवार को शामिल होकर सोमवार को ही कार्यक्षेत्र में लौट गए। मंगलवार को दिनभर कार्यालय परिसर में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और बुधवार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना के साथ धन्यवाद यात्रा की शुरुआत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड से किया ।
आभार यात्रा के शुरुआत से पूर्व मां अष्टभुजी मंदिर और पेटो माता स्थान में किया पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र में आभार यात्रा शुरू करने से पूर्व केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी मंदिर और ग्राम पंचायत पेटो स्थित बुढ़िया माता के दरबार पंहुचे और दोनों मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना कर माता रानी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ज्ञात हो की सांसद मनीष जायसवाल ने चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी मां अष्टभुजी मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना किया था ।
केरेडारी और बड़कागांव में कई जगह हुआ अभूतपूर्व स्वागत, सांसद मनीष जायसवाल ने जताया आभार
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के नव निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर जोरदार स्वागत हुआ। केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कंडाबेर, पेटो और केरेडारी चौक पर मनीष जायसवाल का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर और अंग-वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के लंगातु, विश्रामपुर, हरली, बादम में भी उनका शानदार स्वागत स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ किया ।
पिपरवार मंडल में आरती की थाल, मांदर पर थाप के साथ सांसद मनीष जायसवाल जिंदाबाद का खूब गूंजा नारा
भीषण गर्मी और प्रचंड धूप के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र में जनता के बीच अपने जीत के बाद धन्यवाद यात्रा को लेकर आभार जताने निकले हैं। इस कड़ी में जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित पिपरवार भाजपा मंडल में उनका पदार्पण हुआ तो यहां फूलों से सजी आरती की थाल के संग महिलाओं ने तिलक- चंदन लगाकर स्वागत किया तो मांदर की थाप पर लोग झूम रहें थे। कोयलांचल की धरती एनडीए गठबंधन जिन्दाबाद, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद और मनीष जायसवाल जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो उठा। यहां ग्राम कारो के प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेका और फिर पिपरवार और बचारा में लोगों ने फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। पिपरवार मंडल के कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से सिमरिया विधायक सह भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसून कुमार दास और उनके पुत्र पंकज कुमार भी साथ रहें ।
जिस सहजता से 10 साल तक बतौर विधायक विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध रहा, उसी सहजता से लोकसभा क्षेत्र में उपलब्ध रहूंगा- मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने जीत के बाद पहली बार लोकसभा क्षेत्र में आभार यात्रा पर निकलने के दौरान पहले दिन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी बड़कागांव, उरीमारी और पिपरवार भाजपा मंडल क्षेत्र के तुफानी दौरे के क्रम में हजारीबाग से उन्हें प्रचंड जनादेश देने हेतु क्षेत्र की जनता का उन्होंने हाथ जोड़कर आभार जताया और कई जगहों पर स्थानीय लोगों की जन समस्याओं से भी रूबरू हुए। मनीष जायसवाल ने कहा कि बतौर विधायक 10 वर्षों तक जिस प्रकार में अपने विधानसभा क्षेत्र में सहजता से लोगों के बीच उपलब्ध रहा ठीक उसी प्रकार बतौर सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए सहजता से उनके बीच उपलब्ध रहूंगा। जनहित से जुड़े हर छोटे बड़े कार्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा। कर्णपुरा क्षेत्र और कोयलांचल क्षेत्र में लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा की मैं भी एक विस्थापित परिवार से आता हूं और विस्थापन के दर्द को बखूबी समझता हूं। विस्थापन की समस्या के सकारात्मक और उचित समाधान की दिशा में हरसंभव कार्य करूंगा ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
मौके पर विशेषरूप से भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जय नारायण प्रसाद, सत्येंद्र नारायण सिंह ,बालेश्वर कुमार, राधेश्यम अग्रवाल,मूलचंद साहू, आदित्य साहू, खेमलाल महतो, कर्मचारी साव ,बद्री नारायण सिंह, नरेश महतो ,बैजनाथ साहू, अमित गुप्ता, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, श्रीकांत निराला, मेवा ठाकुर, किशोर राणा, सुमन गिरी ,बैजनाथ तिवारी, शेर सिंह, बालेश्वर महतो, प्रो कीर्ति नाथ महतो, प्रोफेसर निरंजन महतो ,बाल गोविंद सोनी, बेचन साहू, महेश पाठक, लीलाधर साहू ,विजय वर्मा, इंद्र पंडित , राजेश गुप्ता, राजू साव, राजेंद्र सिंह, किशोर कुमार, बैजनाथ तिवारी, नकुल साव, नरसिंह प्रसाद, पारसनाथ प्रसाद, रणजीत मेहता, आनंद शाहा, भीखन महतो, कृष्ण गुप्ता, नरेश साव, इंद्र भूषण, संजीव मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा ,रविंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, दुर्गेश जी ,संजय ठाकुर, रीना देवी, एसके चौधरी ,रीमा सिंह ,संजय भोक्ता, राजेश महतो, अनुज कुमार यादव, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
NEWS – VIJAY CHAUDHARY.
Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹615.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹329.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Monjolika Fashion Women's Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (37765 color)
₹498.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹469.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







