31.2 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला शहर में नवनिर्वाचित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत

गुमला शहर में नवनिर्वाचित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत

गुमला : नवनिर्वाचित लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत का गुमला शहर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूर्व घोषित कांग्रेस के कार्यक्रम के तहत शानदार जीत के उपलक्ष्य में आभार यात्रा का आयोजन किया गया था। यह आभार यात्रा पालकोट रोड स्थित रोटरी क्लब के समीप कांग्रेस कार्यालय से निकली।

जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल होकर मंदर और नगाड़े की थाप पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत खुली जीप पर सवार थे। उनके साथ जिला अध्यक्ष चेतू उरांव, पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री गीता उरांव, रमेश कुमार चीनी, अकिल रहमान, शिव कुमार भगत, मुरली मनोहर प्रसाद, आशिक अंसारी, हिंदू भगत, निसार अहमद, बॉबी भगत, सुनील उरांव, राजू खड़िया, अशोक भगत, मंगल उरांव, अल्बर्ट तिग्गा, खालिद शाह, कलाम राय, शाहजहां अंसारी, सरवर अंसारी, फहीम वारसी और अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल थे।

शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा सांसद का फूलों का हार पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। टावर चौक के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कलीम अख्तर, नुरुल हुदा, मोहम्मद लड्डन, रंजीत सरदार, मोहम्मद ग्यास, अनवर खान और हरिओम साहू द्वारा स्वागत किया गया।

थाना रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया गुमला के सदर मुशाहिद आज़मी और सेक्रेटरी मकसूद आलम के नेतृत्व में अंजुमन से संबंधित अंसारी पंचायत, जमीयत इदरीसिया पंचायत, कुरैशी पंचायत, हमदर्द पंचायत, पठान पंचायत, अखलाकिया पंचायत, सलमानी पंचायत और राय पंचायत के सदस्यों ने सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading