27.4 C
Ranchi
Saturday, March 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआदेश, समर्पण और बलिदान का पावन त्योहार ईद-उल-अजहा अकीदत के साथ मनाया...

आदेश, समर्पण और बलिदान का पावन त्योहार ईद-उल-अजहा अकीदत के साथ मनाया गया

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय और शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत और एतराम के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इस अवसर पर देश और शहर में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ की गई।

सिसई रोड स्थित ईदगाह में सुबह ठीक 8:00 बजे जामा मस्जिद के इमाम ऐनाम रब्बानी साहब ने बड़ी जमात को नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम सब आज अल्लाह के प्यारे पैगंबर हजरत इब्राहिम अलेही वसल्लम की महान कुर्बानी की याद मना रहे हैं। अल्लाह को कुर्बानी पसंद है, लेकिन इसका मतलब सिर्फ जानवर की कुर्बानी नहीं है। हमें अपने आचार, विचार, और आचरण को भी ठीक रखना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति घृणा, द्वेष, और भेदभाव नहीं रखना चाहिए।

रब्बानी साहब ने कहा कि हमें अपनी जिंदगी अल्लाह के बताए हुए दीन ए मोहम्मद के सुन्नत पर अमल करके गुजारनी चाहिए। उन्होंने हजरत इब्राहिम अलैहि वसल्लम की अपने इकलौते पुत्र हजरत इस्माइल अलैहि वसल्लम की कुर्बानी की मिसाल दी, जिसमें समर्पण, त्याग, और बलिदान का जो नमूना पेश किया गया, वह अमूल्य है।

इस मौके पर उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों के लिए शांति और अमन की दुआ की। ईद-उल-अजहा की नमाज के आयोजन में अंजुमन इस्लामिया गुमला के सदर मुशाहिद आदमी, सेक्रेटरी मकसूद आलम और नौ पंचायतों के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गुमला शहर में विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा की गई:

  • सुबह 5:45 बजे मस्जिद फैजान ए राजा हुसैन नगर गुमला में मौलाना अशरफ राजा ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 6:00 बजे पहल मस्जिद रजा ए मुस्तफा में समीर राजा, मदरसा इस्लामिया फैज़ ए आम सिसई रोड गुमला में हाफिज रुस्तम, और मस्जिद ए होदा में कारी आफताब ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 6:15 बजे मस्जिद राजा ए हबीब गौस नगर गुमला में तनवीर हसन, मस्जिद गौसुल वारा आजाद बस्ती गुमला में हाफिज सद्दाम हुसैन ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 6:30 बजे मस्जिद ए जैनब राजा कॉलोनी गुमला में कारी मसीहुद्दीन, गौसिया मोती मस्जिद गुमला में हाफिज जाहिद राजा और कादरिया मस्जिद चांदनी चौक गौस नगर गुमला में मुफ्ती काशिद राजा नीमी की इमामत में नमाज अदा की गई।
  • सुबह 7:30 बजे मक्का मस्जिद सिसई रोड गुमला में कारी शोएब आलम और मदीना मस्जिद आजाद बस्ती गुमला में मौलाना हबीब ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 8:15 बजे स्थानीय जामा मस्जिद थाना रोड गुमला में हाफिज इरशाद ने अंतिम बकरा ईद की नमाज पढ़ाई।

जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था की गई थी और विभिन्न मोहल्लों में नगर परिषद की ओर से पानी के टैंकर भेजकर जल आपूर्ति कराई गई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गुमला कब्रिस्तान में जाकर अपने परिजनों, पुरखों, और रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading