23 C
Ranchi
Saturday, March 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध गुमला में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध गुमला में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

गुमला: मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत गुमला जिले में सभी डे बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय, खेलो इंडिया सेंटर और आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलकूद एवम् युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, गुमला ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और इसके नुकसान को लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से चार्ट पेपर पर अपनी अपील उकेरी।

प्रतियोगिता में खेल विभाग के प्रशिक्षक बिना केरकेट्टा, मनोज पाल, इमरान अली, संभू कुमार, महावीर लोहरा, रिजवान अली, संदीप, निर्मला, रेशमा बानू, अनीता, कुसुम, रायमुनी, और सुबीर कुजूर उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों और जिला मुख्यालय में 19 जून से 26 जून तक जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, युवा संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, साइकिल रैली समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading