आप अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, समाधान करना हमारा कर्तव्य होगा- मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल चुनाव जीतने के तुरंत बाद से ही हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में धन्यवाद यात्रा के माध्यम से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतने और प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनका आभार जाता रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातु प्रखंड स्थित पतरातु, भदानी नगर और भुरकुंडा भाजपा मंडल के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनका आभार जताया। इस दौरान कहीं विकास योजनाओं की आधारशिला रखी तो कहीं विस्थापितों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पतरातु डैम स्थित सर्किट हाउस के समीप से किया। जिसके बाद लबगा, कुरसे, लपंगा, न्यू मार्केट, पतरातु, सौंदा डी, भुरकुंडा छठ मंदिर, भुरकुंडा थाना चौक, जनता टाकीज, बिरसा चौक, पटेल नगर, भुरकुंडा रिभर साइड, बुधबाज़ार, सीसीएल सौंदा कॉपरेटिव, सयाल ज़मुरिया बाज़ार में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड मतों से जीत कर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सांसद बनने के लिए उनका आभार जताया। क्षेत्र के सभी जगहों पर सांसद मनीष जयसवाल का लोगों ने गाजे- बाजे के साथ नारे- जयकारे लगाते हुए हार्दिक अभिनंदन और भव्य स्वागत किया। लोगों ने खूब आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर एक- दूसरे को जीत की बधाई भी दिया। पतरातू प्रखंड से लौट के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल का मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू स्थित एमआर कॉम्प्लेक्स में भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की आपके अथक परिश्रम और आशीर्वाद के बदौलत ही सांसद बना हूं। आपके हरेक छोटे- बड़े समस्याओं का समाधान बन सकूं, आपके हरेक दुःख- सुख का सहभागी बन सकूं, आपके क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी बन सकूं इसका प्रयास हमेशा रहेगा। फिलहाल मैंने जनता की सहूलियत के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रधान सेवा कार्यालय हजारीबाग शहर में स्थापित किया है और जल्द ही रामगढ़ में भी एक सेवा कार्यालय खोलने की तैयारी हैं। आप अपनी समस्याओं से अवगत कराएं समाधान करना हमारा कर्तव्य होगा। क्षेत्र की हर समस्याओं को जायज मंच तक जरूर लेकर जाऊंगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि कम समय में भारतीय जनता पार्टी ने देश और देशवासियों के उत्थान एवं विकास के लिए जो कार्य किया है वह अभूतपूर्व है। श्री जायसवाल ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार में दोगुनी रफ्तार से विकास होती है। इसीलिए आने वाले दिसंबर में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनानी होगी तभी झारखंड में भी दोगुनी रफ्तार से विकास की गति आगे बढ़ेगी ।
स्वतंत्रता सेनानी खैर मांझी की धरती पर डीएमएफडी मद अंतर्गत पीसीसी पथ का किया शिलान्यास
रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड स्थित हफुआ पंचायत के ग्राम ईचापिरि पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल तो यहां ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। ढोल- ताशा के साथ यहां झारखंड की अखाड़ा संस्कृति जीवंत हो उठी। भरी दोपहरिया में ग्रामीण जमकर झूमे। पुष्पवर्षा कर और तिलक चंदन लगातार ग्रामीणों ने अपने नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने यहां डीएमएफटी योजना अंतर्गत कुल 38 लाख रुपए की लागत से ग्राम ईचापिरि में केशव गंझु के घर से स्वतंत्रता सेनानी खैरा मांझी के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, रामगढ़ जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष रीता देवी, झारखण्ड के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया ।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाना हम जनप्रतिनिधियों का काम है लेकिन इसके गुणवत निर्माण की जवाब दे ही आप ग्रामीणों की है ।
पतरातु में आजसू पार्टी ने नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का किया अभिनंदन
हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने धन्यवाद यात्रा के क्रम में रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचे तो यहां पतरातु में एनडीए गठबंधन में शामिल दल आजसू पार्टी के कार्यालय परिसर में आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में उनका भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर किया गया। जिसमें आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशन लाल चौधरी, आजसू नेता विजय साहू, रामगढ़ जिले के आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी सहित आजसू पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनापन का सुखद एहसास कराया और अंग- वस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सांसद मनीष जायसवाल ने आजसू पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विगत लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड मतों से चुनाव जिताने के लिए आभार जताया और वादा किया की आपकी हर एक दुःख- सुख में सहभागी बनकर खड़ा रहूंगा ।
विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा, पतरातु ने सांसद मनीष जायसवाल का किया नागरिक अभिनंदन
विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा, पतरातु द्वारा पतरातु स्थित लबगा के शोभा शादी घर सभागार में स्थानीय 25-30 गांवों के विस्थापितों- प्रभावितों संग हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने एक अति महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें यहां पंहुचने पर सबसे पहले नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां बिहार सरकार के समय स्थापित पीटीपीसी और अब एनटीपीसी कार्य कर रही है। लेकिन यहां के विस्थापितों का दर्द ज्यों का त्यों बरकरार हैं। सांसद मनीष जायसवाल के यहां पंहुचने पर माता- बहनों ने आरती उतारकर और विस्थापित- प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा सामूहिक रूप से फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और अपनत्व भरा प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद दिया ।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विस्थापित- प्रभावित के मामले को जल्द ही कानूनन तरीके से समझेंगे साथ ही लोगों को आश्वस्त किया की आपके साथ किसी भी प्रकार की कोई कानून ज्यादती हुई है तो कंपनी कोई भी हो आपके साथ लड़ाई में आपका सांसद आपके साथ सबसे आगे मिलेगा ।
पतरातु ब्लॉक मोड़ स्थित प्रसिद्ध देवस्थल बाबा बुच्चा बांध पहुंचे सांसद मनीष, बाबा से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने धन्यवाद यात्रा के क्रम में रामगढ़ जिले के पतरातु ब्लॉक मोड़ स्थित प्रसिद्ध देव स्थल बाबा बुच्चा बांध पहुंचे और
बाबा बुच्चा बांध मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यहां बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सांसद मनीष जायसवाल का यहां पहुंचने पर बाबा बुच्चा बांध प्रबंधन समिति ने अभूतपूर्व स्वागत भी किया। ज्ञात हो की मनीष जायसवाल टिकट मिलने से पूर्व से ही बुच्चा बाबा के यहां हाजिरी लगाने आते रहें हैं ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
झारखंड के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, महामंत्री रंजन सिंह फौजी, राधेश्याम अग्रवाल, सुखदेव प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमेल उरांव, हजारीबाग जिला मंत्री मूलचंद साहू, हजारीबाग जिला मिडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद, बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह रामचंद्र कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा, भुरकुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, महामंत्री मोती नारायण सिंह, राजेंद्र मुंडा, आशीष शर्मा, देवेंद्र सिंह, देवनारायण प्रसाद, बालेश्वर साहू, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार शर्मा, योगेश दांगी, आशीष शर्मा, पंकज गुप्ता, गणेश ठाकुर, किशोर महतो, अनिल खरवार, कृष्ण रवि, संजू साहू, जागेश्वर महतो, सुरेश साहू, मनोज साहू, प्रवीण सोनू, रामगढ़ किशोर महतो ,रामेश्वर महतो, अनिल राय,ड ब्लू पांडे, अभीतेश कुमार, सिंह धर्मेंद्र,सिंह, राहुल कुमार,
सूरज शर्मा ,अशोक सोनी, लक्ष्मी देवी ,युगल नायक ,नरेंद्र सिंह ,महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ,जयप्रकाश पांडेय, संजय पांडे, संजीव कुमार बावला, वारिस खान, मुकेश कुमार, राकेश सिन्हा, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
News – Vijay Chaudhary.
Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹621.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹377.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ORHANS Women's Organza Silk Saree with Unstitched Blouse Piece Heavy Embroidery Work and Floral Pattern | Womens Sarees for Weddings | Party and Festivals Sari for Woman | Latest Silk Saree
₹999.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹439.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







