पदमा, चौपारण और बरही के ढाई दर्जन गांवों का किया तूफानी दौरा, लोगों से किया सीधा संवाद
आपने मुझपर विश्वास जताकर संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का दायित्व सौंपा, इसके लिए आप जनता का आभार- मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल इन दोनों अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं का आभार जताने के लिए धन्यवाद यात्रा पर हैं। उनकी धन्यवाद यात्रा शुक्रवार को बरही विधानसभा क्षेत्र पहुंची तो इस क्षेत्र के पदमा, चौपारण और बरही प्रखण्ड क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर दर्जनों मंदिरों में माथा टेककर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किए तो क्षेत्र के कई शोकाकुल परिवार जनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
क्षेत्र के कई गांवों में धरातल पर पहुंचकर जन समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान सभी जगहों पर नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का उत्साहित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्र वासियों और उनके समर्थकों ने गाजे- बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए और एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
मनीष जायसवाल ने अपने धन्यवाद यात्रा की शुरुआत बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड स्थित मेन रोड पदमा और सरैया में लोगों का आभार व्यक्त कर किया। पदमा प्रखंड के सरैया स्थित मां अष्टभुजी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात इटखोरी में मां भद्रकाली की पूजा- अर्चना करके बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण और बरही प्रखण्ड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर मतदाताओं का आभार जताया। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रवासियों की भावना की समझकर मैंने अपने विधायक कार्यकाल के तर्ज़ पर संसदीय क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहने और जनता के हरेक दुःख- सुख में सहभागी बनने के साथ क्षेत्र के हरेक छोटी बड़ी समस्याओं के निदान के लिए क्रियाशील रहने हेतु आपके उंगली में लगा मतदान का स्याही भी नहीं छूटा और आपके बीच हूं। उन्होंने यह भी कहा की भविष्य में भी मैं किसी नेता नहीं बल्कि आपके बेटा/भाई के रूप में आपके सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा ।
चौपारण और बरही के इन क्षेत्र का सांसद मनीष जायसवाल ने किया दौरा, ग्राम वासियों का जताया आभार
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड स्थित झापा पंचायत स्थित ग्राम सबैया मोड़, खेलाही शिवालय, विशनपुर, झापा, ग्राम पंचायत दैहर स्थित मां कमलेश्वरी माता स्थान, नीमा, दादपुर पंचायत स्थित ग्राम सिंहपुर बजरंग क्लब, ढाब अखंड हरिकीर्तन मंदिर, बेला मंदिर, रूपीन मंदिर, रानीक मंदिर, चय मंदिर, केंदुआ मोड़, केदली, बारमोरिया, बसरिया, पड़रिया, केसरवानी भवन, पाण्डेयवारा, बछई मोड और बरही विधानसभा क्षेत्र के धमना दुर्गा मंदिर, गया रोड शिवालय, तिलैया रोड़ शिव मंदिर, हजारीबाग रोड़ भगवती मंदिर बरहीडीह, बरही के धनबाद रोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर, नया दुर्गा मंदिर, भगवती मंदिर, करियातपुर और धनवार पंचायत स्थित कोरियाडीह पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में माथा टेका और क्षेत्र वासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए एवं लोगों का आभार जताया ।
मां भद्रकाली मंदिर के दरबार में पूजा करके सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विस क्षेत्र में शुरू किया धन्यवाद यात्रा
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बरही विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा से पूर्व झारखण्ड के प्रसिद्ध धर्मस्थल चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां मां भद्रकाली का पूजा-अर्चना किया और मां भद्रकाली से समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सांसद श्री जायसवाल ने मां की प्रतिमा के छतरी हेतु 6 किलो चांदी इटखोरी बीडीओ सह मां भद्रकाली मंदिर न्यास समिति से जुड़े सोमनाथ बंकीरा को सौंपा। मौके पर विशेष रूप से बरही के पूर्व विधायकमनोज कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की महाने और बक्सा नदी के संगम व सनातन, बौद्ध एवं जैन धर्म के समागम स्थल पर इटखोरी अवस्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली का यह स्थल कई मायने में अनोखा है। माता के दरबार में आकर अद्भुत चमत्कारिक शक्ति की अनुभूति होती है। यहां स्थित भोलेनाथ मंदिर, बजरंगबली मंदिर बौद्ध स्तुफ सहित हरे कीर्तन मंदिर का एक ही परिसर में दर्शन करने का सौभाग्य यहां आकर प्राप्त होता है। इसी मंदिर परिसर में साल 2000 से निरंतर निर्वाण रूप से अखंड हरे कृष्ण- हरे राम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है जहां आकार आत्मिय सुकून की अपार अनुभूति होती है । मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की मैंने बरही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी यही पूजा करके शुरू किया था और अब आभार यात्रा की शुरुआत भी यही से कर रहा हूं।
हजारीबाग के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल और बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव का यहां पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने उनका बड़े ही आत्मिय भाव से स्वागत किया। नेताद्वय ने लोगों के स्नेहिल स्वागत से अभिभूत होकर उनका आभार भी जताया ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद:-
बरही विधानसभा क्षेत्र के आभार यात्रा में भाजपा नेता राजदेव यादव, अर्जुन साव, सुनील साव, मुकुन्द साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश साव, जीप सदस्य राकेश रंजन, भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, किशोरी राणा, रंजीत चंद्रवंशी, जन्मजेय सिंह, राकेश पांडेय, बलराम दाँगी, महामंत्री अरविंद सिंह, आशीष सिंह, गजाधर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष बाबुलाल मेहता, नारायण यादव, अवध यादव, अरविंद सिन्हा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, राजेन्द्र चंद्रवंशी, महिला मोर्चा नेत्री ज्योत्सना देवी व पूनम मिश्रा, सुरेन्द्र पांडेय, मुखिया पप्पू रजक, मंटू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, नरेश पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, अशोक सिंह, मुखिया रेखा देवी, बिनोद यादव, दयानिधि पांडेय, देवकुमार दाँगी, मेहन्द्र विहिप मंत्री गुरुदेव साव, रितेश गुप्ता, आकाश जायसवाल, युगल तुरी, सुधीर कौशल, पिन्टू सोनी, मुन्न केशरी, प्रेम प्रजापति, कपिल यादव, विजय साव, मनोज यादव, सहदेव प्रसाद यादव, इन्द्रदेव दाँगी, राहुल राणा, मंतोष सिंह, महेन्द्र साव, लेखनारायन साव, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
NEWS – VIJAY CHAUDHARY.
Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Everyday Bra
₹579.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹599.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹407.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Banarasi Silk Saree | Kanjivaram Silk Saree With Unstitched Blouse Piece
₹249.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







