28.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमवेशी तस्करों ने कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष को गोली मारी, एक आरोपी...

मवेशी तस्करों ने कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष को गोली मारी, एक आरोपी फरार, दो गिरफ्तार

गुमला : परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के गढ़ा असरो गांव में मवेशी तस्करों ने कांग्रेस के प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष मिलकियुस बाड़ा को गोली मार दी। गोली उनके बाँह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है, जब मवेशी तस्कर गांव से होकर मवेशियों की तस्करी कर रहे थे और किसानों की फसल को रौंदते हुए जा रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और तस्करों से कहा कि दिन में मवेशियों को ले जाएं। इसके बाद तीन तस्कर बाइक पर सवार होकर गांव पहुंचे और देशी कट्टा निकालकर ग्रामीणों को डराने लगे। इस बीच, ग्रामीण और तस्करों के बीच हाथापाई होने लगी।

तस्करों में से एक ने मिलकियुस बाड़ा पर देशी कट्टा तान दिया और छीनाझपटी में गोली चल गई, जिससे मिलकियुस बाड़ा के हाथ में गोली लग गई। तस्कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दो तस्करों को पकड़ लिया जबकि एक तस्कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जारी थाना की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद की। घायल मिलकियुस बाड़ा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

Edited  by – संजना कुमारी 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments