30.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व हिन्दू परिषद गुमला ने सिसई प्रखंड में मासिक अभ्यास वर्ग प्रारंभ...

विश्व हिन्दू परिषद गुमला ने सिसई प्रखंड में मासिक अभ्यास वर्ग प्रारंभ किया

गुमला: गुमला जिला विश्व हिंदू परिषद ने सिसई प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुदरा ग्राम में मासिक अभ्यास वर्ग आयोजित किया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन, तीन बार प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र और तेरह बार विजय महामंत्र से हुआ।

इस अभ्यास वर्ग में सिसई प्रखंड के कुल बारह पंचायतों से विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति के सदस्यों ने भाग लिया। विभिन्न सत्रों में संगठन की न्यूनतम और आधारभूत जानकारी दी गई। समापन सत्र में विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास वर्ग से कार्यकर्ताओं को समाज के बीच जाकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता अपने धर्म, संस्कृति और मान बिंदुओं की रक्षा हेतु सजग रहते हुए हिंदू समाज को जागरूक करते हैं।

इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह और प्रांत सहमंत्री एवं गुमला विभाग पालक रंगनाथ महतो भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चार घंटे के अभ्यास से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में हिंदू समाज के लिए ऊर्जा मिलती है।

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

विश्व हिंदू परिषद सिसई ने बसिया रोड में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने पूजा-पाठ कर केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में छह महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा और संगठन की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि लोगों को काम सिखाकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।

पौधारोपण कार्यक्रम

साथ ही सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत के भदौली ग्राम में बसंत सिंह के घर के बारी में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने किया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रदेश (प्रांत) अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री रघुनाथ महतो, गुमला विभाग मंत्री केशव चंद्र, गुमला विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, गुमला जिला सह मंत्री मनीष बाबू, अमर साहू, मदन साहू, किशन सिंह, विजय मिश्रा, मुकेश ताम्रकार, गजाधर सिंह, कुणाल कुमार, वैजयंती देवी सहित कई प्रखंड, पंचायत और ग्राम के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया  

Edited  by – संजना कुमारी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments