21.5 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में पागल कुत्ते का आतंक: आधा दर्जन लोग घायल, अस्पताल में...

गुमला में पागल कुत्ते का आतंक: आधा दर्जन लोग घायल, अस्पताल में डॉक्टर नदारद

गुमला: चैनपुर थाना क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक बढ़ गया है। एक लावारिस पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

सिलफड़ी गाँव की निवासी ननकी देवी, पति बुधराम मुंडा को ब्लॉक मोड़ के समीप कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। ब्लॉक मोड़ निवासी संगीता खाखा, पति स्व. विलियम खाखा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। चैनपुर चर्च रोड निवासी 9 वर्षीय बच्ची सोनिया मिंज को भी कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चैनपुर एम.एल.ए. रोड निवासी प्रदीप केशरी और दो अन्य लोगों को भी कुत्ते ने घायल कर दिया।

घायल लोगों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस कारण लोग नाराज और उग्र हो गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. डी.एन. ठाकुर से फोन पर बात कर लोगों ने डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत की और व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि चैनपुर अस्पताल में अक्सर लापरवाही की खबरें आती रहती हैं और अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहते।

ड्यूटी से गायब CHO रीना जसिंता तिग्गा ने कहा कि वह जरूरी कार्य में व्यस्त थीं और इमरजेंसी होने पर उन्हें अस्पताल से कॉल आता है, तो वे तुरंत पहुँच जाती हैं।

गंभीर रूप से घायल ननकी देवी को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय नागरिक प्रशासन से पागल कुत्तों के आतंक को रोकने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by संजना कुमारी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments