32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDumriगिरिडीह में मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में डीसी ने...

गिरिडीह में मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में डीसी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का दिया निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को उपायुक्त,नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न अनुमंडलों से आए शांति समिति के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से शांति के साथ पर्व मनाने को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान शांति समिति के लोगों द्वारा साफ सफाई, पेयजल एवं बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर भी चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त, ने कहा कि जिले के जिन जगहों पर शांति समिति की बैठक नहीं हुई है, वहां के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी शांति समिति की बैठक कर लें। वहीं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस मार्ग से मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा, अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उस पथ का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन कर लें। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु प्रमुख स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।

जुलूस के दौरान आग का खेल, एयरगन आदि के प्रदर्शन पर रोक रहेगी : एसपी

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शमी ने कहा कि ऐसे सभी स्थान जो कि संवेदनशील हैं, वहां पर विशेष निगरानी रखनी है। रूट पुराना ही रहे इस पर भी विशेष ध्यान रखना है। फेसबुक व्हाट्सएप समेत सभी सोशल मीडिया का मॉनिटरिंग करना है। सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी इसके लिए सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन के साथ एक बैठक कर लें और किसी प्रकार का भी भ्रामक खबर न फैले। इस पर विशेष ध्यान देना साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों को फैलाने वाले पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जुलूस के दौरान आग का खेल, एयर गन आदि के प्रदर्शन पर रोक रहेगा। इस दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि उनके क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 की कार्यवाही की जा रही है एवं विधि व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक भी थाना स्तरीय कर ली जा रही है।बैठक में उपरोक्त के अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य सहित अन्य कई संबंधित पदाधिकारी एवं गणमान्य व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading