25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले हजारीबाग सांसद, किया शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले हजारीबाग सांसद, किया शिष्टाचार भेंट

झारखंड के मौजूदा हालात पर की चर्चा, हजारीबाग की विख्यात रामनवमी में आने का दिया न्यौता

बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखण्ड में पिछले पांच वर्षों में आदिवासियों की जनसँख्या में धर्मांतरण के कारण हुए तीव्र घटाव, बांग्लादेशियों के द्वारा संगठित रूप से आदिवासी बेटियों से विवाह और जमीन हथिया कर क्षेत्र की डेमोग्राफी बदले जाने के विषय में विस्तृत चर्चा की और उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी दी साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को हज़ारीबाग की विश्वविख्यात इंटरनेशनल रामनवमी में हज़ारीबाग़ पधारने का निमंत्रण दिया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का रामनवमी महोत्सव में आना हम सभी हज़ारीबाग़ लोकसभा वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा।

News – विजय चौधरी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments