27.1 C
Ranchi
Monday, June 9, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंत बियानी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत

संत बियानी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत

गुमला – चैनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान परमवीर अल्बर्ट एक्का कॉलेज और बरवे उच्च विद्यालय में शनिवार को संत जोन मेरी बियानी पर्व और स्कूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। चर्च में संत बियानी को याद करते हुए विनती प्रार्थना की गई। डीन फॉ जिभिरिसानुस किंडो, फादर राजेंद्र तिर्की और फादर ने संयुक्त रूप से संत बियानी की तस्वीर के समीप कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कार्यक्रम की शुरुआत की।

पल्ली पुरोहित फादर के नेतृत्व में मिस्सा पूजा संपन्न हुई। फादर ने संत बियानी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि संत बियानी सच्चाई के मार्ग पर हमेशा चलते रहे। फादर अजीत तिर्की ने संघर्ष के बाद जीत की बात की और छात्रों को पढ़ाई में संघर्ष करने की सलाह दी।

फादर ने संत बियानी पर्व के विनम्रता, उदारता और सहानुभूति के संदेश को भी साझा किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। चर्च मंडली ने पल्ली पुरोहितों को बुके और माल्यार्पण के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। संत बियानी पर्व को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में सभी धर्म बहनें, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

News – गनपत  लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments